फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गंगा-रामगंगा समेत गर्रा में फिर बढ़ा उफान, बाढ़ से घिरे ग्रामीण

गंगा-रामगंगा समेत गर्रा में फिर बढ़ा उफान, बाढ़ से घिरे ग्रामीण

Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गंगा-रामगंगा समेत गर्रा में फिर बढ़ा उफान, बाढ़ से घिरे ग्रामीण
गंगा-रामगंगा समेत गर्रा में उफान, बाढ़ से घिरे ग्रामीण
विज्ञापन

0 48 घंटे के दौरान रामगंगा 78 सेमी और गर्रा 70 सेमी उफनाई
फोटो-31,32 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बैराजोें से रिलीज पानी में भारी बढ़ोतरी हो जाने से जलालाबाद व कलान तहसील के कटरी क्षेत्र में गंगा-रामगंगा समेत गर्रा नदी में रविवार को भी उफान जारी रहा। कलान तहसील के भैंसार बांध पर गंगा बीते 24 घंटे के मुकाबले 15 सेमी बढ़कर 142.95 मीटर पर पहुंच गई जबकि रामगंगा के जल स्तर में 68 सेमी की बढ़ोतरी हो गई। दो दिन में रामगंगा 78 सेमी और गर्रा 70 सेमी बढ़ चुकी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह नरौरा बैराज से 162999 क्यूसेक और अन्य बैराजों से 108684 क्यूसेक पानी बहाए जाने की सूचना से माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे केे दौरान गंगा-रामगंगा के दो दर्जन तटवर्ती गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। उधर, गर्रा में पानी बढ़ने से सदर और तिलहर तहसील के गांवों पर भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
00000000000000000000000000000000000000000000000000
मिर्जापुर क्षेत्र मेें गंगा की बाढ़ से चौतरफा घिरे कई गांव
मिर्जापुर क्षेत्र में कई गांवों तक गंगा की बाढ़ का पानी दस्तक देने लगा है। बाढ़ का पानी जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर चौंरा गांव के निकट रोड पर बह रहा है। यही नहीं, गंगा की बाढ़ से ग्राम आजादनगर, चौंरा, इस्लामनगर और रामगंगा से ग्राम बीघापुर चौतरफा घिर गए हैं। अधिकारियों ने बाढ़ से घिरे गांवों के पीड़ितों को अभी तक किसी तरह की कोई मदद नहीं पहुंचाई है। प्रधान फारुख अली और समाजसेवी रिजवान अहमद अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हैं। बाढ़ से घिरे गांवों के बाशिंदों ने डीएम से नाव की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। उधर, रामगंगा मई खुर्दकलां में कटान करती हुई श्यामपाल, विश्राम, रामाधीन, रामऔतार आदि के घरों की ओर बढ़ रही है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी बंबू क्रेट में बालू और ईंट के टुकड़े भरी बोरियां लगाकर भूकटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं। बाढ़ से हरिहरपुर में सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए बनाई गईं कच्ची ठोकरें नदी में समा गई हैं। गांव के लोग भयभीत हैं क्योंकि इस गंाव मे सिंचाई विभाग ने बचाव कार्य भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

00000000000000000000000000000000000000000000000
मोहनपुर और बिचपुरी पर गहराया रामगंगा का खतरा
रामगंगा उफनाने के साथ कई गांवों मेें भूमि कटान तेज हो गया है। रामगंगा परौर के मजरा मोहनपुर व बिचपुरी गांव समेत परौर के ऐतिहासिक राजमहल राजा नरायन सिंह के किले को निशाना बनाए है। सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के प्रयास दिखावा साबित हो रहे हैं। कटान से परौर व मजरों की दूरी बमुश्किल 50 मीटर रह गई है। प्रभावित गांवों के मदनपाल सिंह, भाग सिंह, अजयपाल सिंह, राजीव सिंह चौहान, दिनेश सिंह आदि ने कटान रोकने के ठोस प्रयास किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000000000000000
खुदागंज क्षेत्र में गांवों के नजदीक पहुंचा गर्रा का पानी
गर्रा नदी में दोबारा बाढ़ आने से दर्जनों गांवों को फिर खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र के ग्राम जमीलापुर, पुन्नापुर, रामेश्वरगंज, पहाड़ीपुर भोपत, मुतिया देहात माली आदि गांवों के किनारे में बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत हैं। बाढ़ चौकियां पूरी तरह निष्क्रिय हैं। राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचा हैं। बाढ़ से दहशतजदा तमाम ग्रामीणों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने भी नदी के किनारे ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed