{"_id":"5b216a404f1c1bf56e8b7d47","slug":"111528916544-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्लर खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्लर खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्लर खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
अप लाइन पर बुधवार सुबह हादसा, अफसरों को सूचना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। अप लाइन पर बुधवार सुबह कप्लर खुलने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गौर करने वाली बात यह है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना तक नहीं दी गई।
सूत्रों ने बताया कि शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी का बुधवार सुबर करीब सात बजे डिब्बों को आपस में जोडने वाला कप्लर खुल गया। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इंजन काफी आगे निकल गया और कई डिब्बे पीछे छूट गए। मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने मोबाइल से फोटो भी लिए। आनन-फानन में सूचना कंट्रोलर को दी गई। करीब 30 मिनट के बाद मालगाड़ी के डिब्बों को जोडने के बाद बरेली की ओर रवाना किया गया। इसके बाद अप लाइन क्लियर हो सकी। स्टेशन मास्टर ललित कुमार सक्सेना ने इस संबंध में जानकारी देने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वह इस तरह की जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।