{"_id":"5a43e54f4f1c1b74698c4536","slug":"111514399055-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर याद किए गए छोटे साहबजादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर याद किए गए छोटे साहबजादे
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारे में हुआ आयोजन
पुवायां। गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव करनापुर पैतापुर के गुरुद्वारे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया और छोटे साहबजादों को याद किया गया।
इस मौके पर ज्ञानी तजिंदर सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहबजादों को इस्लाम कबूल करने के लिए तमाम यातनाएं दी गईं। वह शहीद हो गए, लेकिन धर्म की रक्षा का प्रण नहीं छोड़ा। छोटे साहबजादों के शहीद हो जाने की रात मां गुजर कौर ने भी अपने प्राण त्याग दिए। कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया।
कार्यक्रम के बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। तमाम लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में स्वराज सिंह, सिंगारा सिंह, यादविंदर सिंह, जरनैल सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिजोत सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।