{"_id":"5a01f2e24f1c1bd9798bac7f","slug":"111510077154-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन दलीय प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन दलीय प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
nomination
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को पुवायां से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने जुलूस निकालने के बाद नामांकन कराया। डॉ. सुधीर गुप्ता के जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, पूरनलाल लोधी, राजवीर सिंह, विधायक चेतराम, नीरज पासवान, अनुराधा रमानी, दिनेश अवस्थी, अरुण सक्सेना, मुनेश मिश्रा, राकेशचंद्र सहित तमाम लोगों ने भाग लिया। प्रत्याशी के आवास से जुलूस के रूप में निकले समर्थक नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए नामांकन स्थल पुवायां इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सुधीर गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा पंकज सराफ ने धीरज शर्मा, पियूष गुप्ता सहित तमाम समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। पुवायां से मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुधीर गुप्ता, संजय गुप्ता, सपा के गोपाल अग्निहोत्री, प्रकाशचंद्र वर्मा, नीति, मीना देवी, रामसेवक, संजय कुमार, डॉ. सुब्रत गुप्ता, अमित, अविनाश, राहुल ने नामांकन कराया।
खुटार नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता ने दलबल के साथ पुवायां पहुंचकर नामांकन कराया। खुटार से ही सपा प्रत्याशी हरीशंकर अवस्थी ने भी तमाम समर्थकों के साथ पुवायां पहुंचकर नामांकन कराया। खुटार से नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार तक अनुपम शुक्ला, लक्ष्मण गुप्ता, हरीशंकर अवस्थी, शिवप्रसाद, सत्यपाल गुप्ता, सुधा, मैनुद्दीन, माया देवी आदि ने नामांकन कराया है।
देवस्थान में सबसे ज्यादा दावेदार
पुवायां। पुवायां नगर पालिका के मोहल्ला तरती बाजार से 11 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। जबकि मोहल्ला गढ़ी में मात्र दो नामांकन रंजना देवी और मीरा देवी का ही होने से यहां सीधी टक्कर होगी। खुटार नगर पंचायत के मोहल्ला देवस्थान से सदस्य पद के लिए सबसे ज्यादा 18 लोगों ने नामांकन कराया है। इससे यहां चुनावी जंग के दिलचस्प होने के आसार हैं।