फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   क्लोज सर्किट कमैरे की नजर में रहेगा रामलीला मेला

क्लोज सर्किट कमैरे की नजर में रहेगा रामलीला मेला

Mon, 18 Sep 2017 07:19 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
क्लोज सर्किट कमैरे की नजर में रहेगा रामलीला  मेला
शाहजहांपुर। ओसीएफ मैदान में 20 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला एवं मेला प्रदर्शनी में इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। एक ओर जहां मैदान में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं टॉवर के माध्यम से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर वर्दीधारी और सिविल ड्रेस में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी ओसीएफ रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक एवं महाप्रबंधक सुदीप के बैनर्जी, संरक्षक/ अपर महाप्रबंधक विंदेश्वर सिंह और मेला समिति के अध्यक्ष/संयुक्त महाप्रबंधक एसएस डोईफोडे ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी। जीएम ने बताया कि श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 सितंबर को शाम सात बजे दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष जूही बैनर्जी करेंगी। इसके बाद 21 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। पहली अक्तूबर को दशहरा और सात अक्तूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। मेला एवं प्रदर्शनी को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 13 उपसमितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

मेला मैदान में चारों दिशाओं में बड़े निकास द्वार बनाए गए हैं। प्रदर्शनी का भ्रमण करने के लिए 40 से 50 फिट चौड़े रास्ते बनाए गए हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्माणी के सुरक्षाकर्मियों के साथ सीएमपी, पुलिस और होमगार्ड के कैंप कार्यालय भी बनाए जाएंगे। मेडिकल और फायर ब्रिगेड के कैंप भी लगाए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था भी पहले से बेहतर की जा रही है। मेले में लगने वाले झूलों और दुकानों को मानक अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सेफ्टी मानक के लिए सभी को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। मेले में खानपान के नमूने भी बराबर लिए जाएंगे। जीएम ने बताया कि रामलीला मंचन देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed