{"_id":"599c2e034f1c1b1c2c8b4730","slug":"111503407619-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत की बरामदगी के लिए दो घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत की बरामदगी के लिए दो घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम
Updated Tue, 22 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगसरा स्थित घर के वाहर से लापता नवजोत सिंह की बरामदगी के लिए मंगलवार को दिल्ली पलिया स्टेट हाईवे पर दो घंटे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मामले में लापरवाही बरतने पर पुवायां के कोतवाली प्रभारी के निलंबन की मांग की गई। एसपी केबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला और नवजोत का जल्द ही पता लगाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।
गौरतलब है कि गांव गंगसरा निवासी उपजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र नवजोत सिंह 19 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे अपनी बहन से बात करते हुए घर से बाहर निकला था। इसके बाद से वह गायब है। रविवार रात नौ लोगों के खिलाफ बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार रात ही क्षेत्र के तमाम गुरुद्वारों से एनाउंस कर गंगसरा पहुंचकर उपजीत सिंह का समर्थन करने की अपील की गई थी। मंगलवार सुबह खुटार, बंडा और पुवायां क्षेत्र से भारी संख्या में लोग गंगसरा गांव आ पहुंचे और खुटार पुवायां मार्ग पर चक्कर जाम कर दिया। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने कहा कि नवजोत की बरामदगी नहीं होने तक वे लोग जाम नहीं खोलेंगे। एसपी केबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने नवजोत के पिता सहित तमाम लोगों से बात की। एसपी ने कहा कि नवजोत का हर हालत में जल्द ही पता लगा लिया जाएगा, इसके लिए जिले के तेजतर्रार दरोगा और सिपाहियों को लगाया है। एसपी के समझाने के बाद नवजोत के पिता की अपील पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस को चेतावनी दी गई कि 24 घंटे में नवजोत का पता नहीं चला तो 24 अगस्त को फिर से चक्का जाम कर दिया जाएगा।
आशंका के चलते बंद रही मार्केट
चक्का जाम के दौरान लोगों बवाल की आशंका के चलते गंगसरा की पूरी मार्केट बंद हो गई। तमाम व्यापारी भी जाम स्थल पर आ पहुंचे और जाम समाप्त होने के बाद सभी ने अपनी दुकानें खोलीं। दो घंटे तक चले जाम के दौरान खुटार और पुवायां की ओर से आने वाले वाहन फंस गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज की गई बसें भी जाम में फंस गई, जिस कारण यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
जाम स्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस
चक्का जाम की सूचना पर सबसे पहले पुवायां पुलिस और सीओ एमएस रावत मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई तो बंडा, खुटार और सिंधौली कोतवाली की फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। जिला मुख्यालय से भी फोर्स, महिला पुलिस और पीएसी को जाम स्थल पर बुलाया गया।
पूर्व सांसद और भाजपा नेता में जमकर तकरार
नवजोत की जल्द और सकुशल बरामदगी के लिए लगे जाम में भी नेताओं को राजनीति चमकाने का मौका मिल गया। भाजपा, सपा, बसपा के नेता जाम स्थल पर पहुंचे और अपने राजनैतिक लाभ के लिए अपनी अपनी सरकार रहते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करने लगे। सपा नेता जगजीत सिंह टांडे ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है। सपा शासन में कानून व्यवस्था बेहतर थी तो मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है और यहां पर राजनीतिक बात न करें। इसके बाद पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने भी सपा सरकार के समय कानून व्यवस्था को बेहतर बताया तो भाजपा नेता राजवीर सिंह से उनकी जमकर तकरार हो गई। दोनों ही लोग अपनी अपनी सरकार के कार्यकाल को बेहतर बताने लगे। लोगों ने दोनों नेताओं को शांत किया। राजवीर सिंह ने कहा कि वह पीड़ित परिवार की मदद के लिए अधिकारियों से लगातर संपर्क में हैं, लेकिन विपक्ष के लोग राजनैतिक लाभ के लिए बेवजह की बात कर रहे हैं। मिथलेश कुमार ने विधायक चेतराम के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल उठाया। विधायक शकुंतला देवी ने नवजोत की मां बलविंदर कौर, बहन रविंदर कौर को सांत्वना दी। बलविंदर की मां के करुण क्रंदन से विधायक की भी आंखें भर आईं।
एसपी ने जमाया पुवायां कोतवाली में डेरा
नवजोत के नहीं मिलने पर लोगों में पुवायां के इंस्पेक्टर के प्रति रोष को देखते हुए एसपी केबी सिंह पूरे दिन कोतवाली में डटे रहे और बाहर गई टीमों से बात कर लोकेशन लेते रहे। जाम स्थल पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुवायां के कोतवाली प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग उठाई। एसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नवजोत की बरामदगी है। इस मामले में लापरवाही आदि पर उनकी निगाह है और इसमें बाद में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जाम खुलने के बाद एसपी कोतवाली आ पहुंचे और पूरे दिन कोतवाली में मौजूद रहे। नवजोत की मां की हालत खराब
शनिवार रात से इकलौते पुत्र के वापस आने का इंतजार करते करते मां बलविंदर कौर की हालत खराब हो गई है। उन्होंने शनिवार रात से ही कुछ भी नहीं खाया हैै। परिवार के लोग उन्हें समझाकर पानी आदि तरल पदार्थ दे रहे हैं। कई दिन से भूखा रहने और पुत्र की याद में लगातार रोने से उनकी हालत खराब हो गई है। वह बार-बार बेहोश होकर गिर रही हैं। चक्का जाम स्थल पर वह कई बार बेहोश हो गईं। डॉक्टर ने मौके पर ही आकर उनका चेकअप किया और परिवार के लोगों को उनका ध्यान रखने के साथ ही कुछ खिलाने की भी सलाह दी।