फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धरने पर बैठी महिलाएं,शराब भट्टी हटाए जाने की मांग वार्ता के बाद महिलाओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया

धरने पर बैठी महिलाएं,शराब भट्टी हटाए जाने की मांग वार्ता के बाद महिलाओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया

Tue, 27 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठी महिलाएं,शराब भट्टी हटाए जाने की मांग वार्ता के बाद महिलाओं को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया
विज्ञापन

तिलहर (शाहजहांपुर)। निजाम गंज घनी बस्ती के मध्य व धार्मिक स्थल के समीप स्थित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं धरने पर बैठ गई। अफसरों से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
एकलव्य छात्र शक्ति सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल आनंद यादव को जिला मुख्यालय तलब किया। इसके बाद मोहल्ले की महिलाएं आंदोलन की कमान संभालते हुए धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

इधर, जिला मुख्यालय पर एडीएम प्रशासन पुलिस अधीक्षक और आबकारी विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में प्रशासन ने शराब भट्टी को हटाने के विकल्प तैयार करने के लिए कुछ समय की मांग की गई, जिस पर सहमति हो जाने के बाद तिलहर पहुंचे छात्र नेता आनंद यादव के साथ आए एसडीएम मोइन उल इस्लाम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव और कोतवाल मनोज कुमार ने धरने पर बैठी महिलाओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि प्रशासन शराब भट्टी हटाने की मांग को गंभीरता से लिया है। इसके लिए विकल्प तैयार किए जा रहे हैं। उसमें कुछ समय लगेगा। सीओ ने कहा कि उच्चाधिकारियों से आनंद यादव की वार्ता हो चुकी है। शराब भट्टी को अन्यत्र हटाने पर विचार चल रहा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। वार्ता के बाद धरने पर बैठी श्रीदेवी, मायादेवी, रामबेटी, शशि यादव, नीलम देवी को एसडीएमए सीओ व छात्र नेता आनंद यादव ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राम कांति, अनीता सक्सेना, लक्ष्मी गुप्ता, सभासद अरविंद यादव, रामकुमार मिश्रा, विपिन कुमार, मोनू यादव, कौशल कुमार गुप्ता,रामचंद्र ,चंद्रप्रकाश, जितेंद्र सिंह, कुलदीप गुप्ता, राजकुमार यादव विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed