{"_id":"66a41eb0f48f88eebd046d46","slug":"10th-class-student-dies-due-to-electrocution-in-the-field-fence-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123612-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत की बाड़ में उतरे करंट से दसवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत की बाड़ में उतरे करंट से दसवीं के छात्र की मौत
Sat, 27 Jul 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर में केसर सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
जैतीपुर। गांव बिहारीपुर नगरिया निवासी सत्यपाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र केसर सिंह की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के एक घंटे बाद परिजनों को जानकारी हुई।
केसर रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह दोस्त के साथ खेत पर गया था। उसने हिम्मतपुर के एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में लगे सबमर्सिबल से अपना पानी का पाइप बांध दिया था। उस समय बिजली नहीं आ रही थी। पाइप निकालते समय उसने जैसे ही खेत के चारों ओर लगे तारों को छुआ, उसे करंट लग गया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद साथ आया किशोर मौके से भाग गया। एक घंटे बाद करीब नौ बजे सत्यपाल मौके पर पहुंचे तो उन्हें बेटे का शव पड़ा मिला। केसर की मौत से मां सीमा देवी, भाई 12 वर्षीय लालू, बहन केशकली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।