फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   109 roads will be reconstructed in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: शहर में 74.67 करोड़ से होगा 109 सड़कों का कायाकल्प, स्मार्ट सिटी योजना में मिली मंजूरी

Sun, 07 Dec 2025 02:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 02:43 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सीवरलाइन के लिए खोदाई के कारण शहर की अधिकांश सड़कें खराब हो गईं थीं। इन सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट की स्वीकृति दी है। 

विज्ञापन
109 roads will be reconstructed in Shahjahanpur
प्रेसवार्ता में जानकारी देते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में सीवरलाइन की खोदाई के बाद क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए 74.67 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी है। जल्द ही 109 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की पैरवी के चलते यह मंजूरी मिली है। वित्तमंत्री ने पत्रकार वार्ता में इस संबंध में जानकारी साझा की।

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने बताया कि सीवरलाइन की खोदाई के कारण महानगर की अधिकांश सड़कें खराब हो गईं थीं। अब इस बजट के माध्यम से शहर की लगभग सभी सड़कें नई बनकर चमकने लगेंगी। इसमें शहर की सभी सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रिंग रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 325 सी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना भी स्वीकृत कर दी गई है। इससे आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा 152 डेकोरेट लाइट लगाने की मंजूरी भी प्रदान की गई है। सीवर लाइन हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि कार्यों में और विलंब न हो।
विज्ञापन

 
वित्तमंत्री ने कहा कि इसके बाद शायद ही महानगर में कहीं कोई क्षतिग्रस्त सड़क रह जाए। उन्होंने बताया कि छह सड़कें दो करोड़ से अधिक लागत की बनाईं जाएंगी। 10 सड़कें एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से और 34 सड़कें 50 लाख से अधिक लागत की बनेंगी। 51 सड़कें 25 लाख से अधिक लागत की बनाई जाएंगी। बाकी सड़कें इससे कम लागत की होंगी। उन्होंने कहा कि महानगर में कराए गए विकास कार्यों के लिए वह जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
घंटाघर से चारखंभा तक, गोविंदगंज से सदर चौराहा होते हुए घंटाघर तक, सुभाषनगर तिराहा से कनौजिया अस्पताल तिराहा तक, ग्रीनवैली स्कूल से मेजबान होटल तक, जलालनगर बाहर चुंगी से शहबाजनगर रोड चांदनी पुलिया तक, बिस्मिल पार्क से लाल इमली चौराहा तक, अंटा चौराहा से अंजान चौकी, बेरी चौकी से मालखाना होते हुए कच्चा कटरा मोड़ तक। इसके अलावा भी अन्य सड़कें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed