फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   105 appointment in rozgaar mela

105 बेरोजगारों को भर्ती मेला में मिला रोजगार

Thu, 12 Feb 2015 07:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 12 Feb 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
105 appointment in rozgaar mela
भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा सहित प्राइवेट सेक्टर की दो अन्य कंपनियों द्वारा बृहस्पतिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगाए गए भर्ती मेला में नौकरी पाने को सुबह से दोपहर तक बेरोजगार युवा उमड़े। इस मौके पर विभिन्न पदों के लिए 362 युवाओं ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 105 आवेदकों का नौकरी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

भर्ती मेला में देहरादून की सिक्योरिटी स्किल कौंसिल इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी रामकिशन सिंह ने सुरक्षा अधिकारियों और गार्ड के लिए 160 आवेदकों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया और इनमें से 48 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। इसी तरह लखनऊ की कृषि यंत्रों के निर्माण से जुड़ी कंपनी शिवशक्ति बायो टेक्नालॉजी लिमिटेड के प्रबंधक (एचआर) शोभित कुमार और धनंजय सिंह ने मार्केटिंग फील्ड स्टाफ के लिए 127 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने मार्केटिंग के लिए 27 आवेदक चुने। इसी तरह एलआईसी की कैरियर एजेंट शाखा के अधिकारी एसके सिन्हा ने 75 आवेदकों में से 30 का बीमा एजेंट के तौर पर चयन किया। साक्षात्कार में जिला सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर और सहायक सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने आवेदकों को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन आवेदकों को निराशा का सामना करना पड़ा जो रोजगार दफ्तर में पहले से पंजीकृत नहीं थे। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर उन्हें इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed