फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जौनपुर से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिले कृषि उपनिदेशक

जौनपुर से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिले कृषि उपनिदेशक

Sat, 22 Dec 2018 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिले कृषि उपनिदेशक
जौनपुर से लौटी पुलिस टीम, नहीं मिले कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन


रोजा (शाहजहांपुर)। नकलूप ऑपरेटर रामबहादुर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद जिला कृषि उपनिदेशक की गिरफ्तारी को जौनपुर गई टीम खाली लौट आई है। जौनपुर में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश देने के बाद भी उनका पता नहीं लगा। इधर कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से कुछ जरूरी दस्तावेज गायब किए का शक जाहिर किया हैं। वहीं मामले की विवेचना कर रहे सीओ सदर प्रताड़ित किए जाने की मुख्य वजह तलाश रहे हैं।

बता दें कि निगोही के गांव घुसगवां निवासी कृषि विभाग में नलकूप ऑपरेटर रामबहादुर ने 18 दिसंबर को लोधीपुर में लालपुल के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। उसने हाथ पर लिखा था कि साहब परेशान करते हैं। वहीं घर वालों ने भी आरोप लगाया था कि जिला कृषि उपनिदेशक रामबहादुर को परेशान करते थे, छुट्टी नहीं देते थे और घरेलू काम करवाते थे। घटना में आरोपी उपनिदेशक की घटना वाले दिन रात करीब 10 बजे आखिरी लोकेशन जौनपुर में रामनगर में मिली। इसके बाद से लोकेशन का पता नहीं चला। आखिरी लोकेशन पर ही पुलिस ने जौनपुर में उनकी तलाश में दबिशें दी लेकिन उनका पता नहीं चला। इधर, मामले की विवेचना कर रहे सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, परिवार के लोगों के बयान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed