फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में एक की मौत, दो घायल

हादसों में एक की मौत, दो घायल

Fri, 30 Nov 2018 06:47 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम चौराबगर खेत के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर कपसेड़ा और कछियानीखेड़ा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

थाना कलान क्षेत्र के गांव बल्लिया बसही निवासी 30 वर्षीय अवधेश कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे साइकिल से चौराबगरखेत से गांव लौट रहा था। चौराहे से कुछ दूर चलने पर ही एक ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से यूपी 100 ने घायल को कलान पीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर नहीं मिलने पर उसे जरियनपुर ले जाने की सलाह दे दी गई। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उधर, नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर कपसेड़ा और कछियानी खेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तिलहर मोहल्ला निजामगंज निवासी 18 वर्षीय विजय कुमार पुत्र प्यारेलाल और उसका साथी तिलहर कांशीराम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र राकेश शर्मा घायल हो गए। दोनों लोग बाइक से शहर आ रहे थे। अभिषेक को शहर के प्राइवेट डॉक्टर के नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर पर बीमार मां मंजू शर्मा की दवा बदलनी थी लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह अपने साथी के साथ हादसे का शिकार हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अखिलेश की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed