फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   धरना स्थल पर लड़की की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल रेफर

धरना स्थल पर लड़की की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल रेफर

Thu, 01 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
धरना स्थल पर लड़की की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल रेफर
धरना स्थल पर लड़की की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

दिनभर रिलायंस के खिलाफ नारेबाजी, देर शाम शुरू हुई वार्ता
फोटो-35,धरना स्थल पर बेहोश शिल्पी को देखते चिकित्सक।
अमर उजाला ब्यूरो
सेहरामऊ दक्षिणी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी में ग्रामीणों द्वारा रिलायंस पॉवर के खिलाफ चल रहे भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन में बुधवार को शिल्पी की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने उसे जिला अस्पताल भेजा।।

रिलायंस तापीय परियोजना के तालाब के पास में बेहटी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा तीसरे दिन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल जारी रही। अधिकारी सुबह से ही प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे रहे। लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। ग्रामीणों ने किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की एक ना सुनी और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को धरना प्रदर्शन पर आकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए मांग की। लेकिन रिलायंस की तरफ से कोई भी उच्च अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे। रामजी मिश्रा व ददरौल विधायक पुत्र विमल सिंह के बहुत कहने के बाद दस लोगों का प्रतिनिधिमंडल रिलायंस से वार्ता के लिए तैयार हुआ रात करीब 9 बजे रोजा मंडी समिति अतिथि ग्रह में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा,थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह रिलायंस प्रोजेक्ट एचआर धर्मेंद्र वैश्य के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed