{"_id":"5bd35aefbdec22695d35fe1e","slug":"101540578031-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलीपैड, मंच तैयार ...आज आ रहे हैं डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलीपैड, मंच तैयार ...आज आ रहे हैं डिप्टी सीएम
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-27, गांव बेला में तैयार हेलीपैड
फोटो-36, मीरानपुर कटरा स्थित शहीद स्मारक
फोटो-37, मीरानपुर कटरा में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य व अन्य अधिकारी
हैलीपैड, मंच तैयार ...आज आ रहे हैं डिप्टी सीएम
अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को जिले में दो स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह पहले मीरानपुर कटरा में शहीद स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खुटार ब्लॉक के गांव बेला में बने अटल चौक का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन ने दोनों ही स्थानों पर हेलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। दोनों ही कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। देर शाम एडीएम व एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने कटरा पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
खुटार प्रतिनिधि के अनुसार गांव बेला में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन का कार्यक्रम है, वह गांव में बने अटल चौक का लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रजनीश दीक्षित आदि लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। गांव में डिप्टी सीएम के आगमन के लिए हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। सभास्थल के लिए टेंट और मंच तैयार हो चुका है। मीरानपुर कटरा प्रतिनिधि के अनुसार मेन चौराहे के पास स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में मंच के पीछे हैलीपेड बनकर तैयार हो गया और मंच भी तैयार किया गया है। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य के साथ एसडीएम मोईन-उल-हक, सीओ मंगल सिंह रावत भी पहुंचे।
------
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा पुलिस फोर्स
बरेली और पीलीभीत से मंगाया गया अतिरिक्त पुलिस बल
खुटार में स्थानीय पुलिस बल के साथ पीलीभीत का रहेगा फोर्स
मीरानपुर कटरा में बरेली का तैनात रहेगा फोर्स, आसपास थानों की भी रहेगी पुलिस
दो प्लाटून पीएसी, तीन अतिरिक्त सीओ को भी लगाया गया सुरक्षा में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। खुटार और मीरानपुर कटरा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। उनकी सुरक्षा में जिले की पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी के साथ ही बरेली और पीलीभीत का पुलिस सुरक्षा बल तैनात किया गया है। तीन अतिरिक्त सीओ व सर्किल के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को देर शाम दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में खुटार स्थित कार्यक्रम स्थल पर पीलीभीत से आनेे वाले 25 सब इंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल को लगाया जाएगा। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी, स्थानीय पुलिस व आसपास के थानों का पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। इसी तरह से मीरानपुर कटरा कार्यक्रम स्थल पर बरेली से 25 सब इंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल को सुरक्षा के तौर पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस व आसपास थानों का पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन की गारद, फायर ब्रिगेड व फ्लीट भी रहेगी। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एएसपी ग्रामीण सुरक्षा का खाका तैयार करते रहे। देर शाम खुटार और मीरानपुर कटरा में एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने उनके आगमन पर सुरक्षा की तैयारियों का रिहर्सल भी किया। रिहर्सल के दौरान बाहरी फोर्स के अलावा जिले में सब इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे, जिनकी ड्यूटी लगनी है।
------
उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो, इसके लिए जिले की पुलिस के अलावा बरेली और पीलीभीत से भी 25-25 सब इंस्पेक्टर, 100-100 कांस्टेबल, एक-एक प्लाटून पीएसी लगाई है। तीन अतिरिक्त सीओ के साथ ही सर्किल क्षेत्र के थानाध्यक्ष व सिपाहियों को लगाया जाएगा। शाम को दोनों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया है। मीरानपुर कटरा में बरेली और खुटार में पीलीभीत का पुलिस बल सुरक्षा में लगाया जाएगा।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण