{"_id":"5b13f9844f1c1bf56e8b60ff","slug":"101528035716-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर दवा सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर दवा सेल्समैन की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी से वसूली करके बाइक से लौट रहे थे अनिल
पुलिस ने मृतक के पास बरामद वसूली की रकम परिजनों को सौंपी
फोटो-29,मृतक अनिल सक्सेना का फाइल फोटो
फोटो-30 घटना स्थल पर लगी भीड़ और मिले रुपये भाई को सौंपते दरोगा।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी तिराहे पर रविवार शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दवा सेल्समैन की मौत हो गई। वह रुपयों की वसूली करके अकेले लौट रहा था। पुलिस ने उसके पास से वसूली के रुपये उसके परिजनों को दे दिए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर स्थित चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 40 वर्षीय अनिल सक्सेना सुशील मेडिकल एजेंसी पर सेल्समैन के तौर पर नौकरी कर रहा था। रविवार को वह सेहरामऊ दक्षिणी में साप्ताहिक वसूली पर मेडिकल स्वामी की बाइक लेकर गए थे। कई मेडिकल स्टोर से रुपयों की वसूली करने के बाद वह शाम चार बजे शहर के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह सेहरामऊ दक्षिणी तिराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह उछलकर गिरा और उसका सिर सड़क से टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया। सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस और थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शव की तलाशी तो आधार कार्ड और मोबाइल मिला। इससे उसके घर वालों को सूचना दी गई। रोते-बिखलते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की तलाशी में वसूली के 18 हजार तीन सौ रुपये बरामद किए जो उसके भाई सुनील को दे दिए। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी मोनी और 19 वर्षीय बेटा मानू व चार वर्षीय बेटी नैना का रो-रोकर बुरा हाल है।
----------
हेलमेट तो था लेकिन लगाए नहीं थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिल सक्सेना के शव के पास हेलमेट पड़ा हुआ था, उसकी बेल्ट लगीं हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनिल ने हेलमेट पहनने के बजाय बाइक में टांग रखा था। यदि हेलमेट लगा होता तो उन्हें सिर में गंभीर चोट नहीं लगती और वह सुरक्षित परिवार वालों के बीच होते।
विज्ञापन
---------
थानाध्यक्ष ने उठवाया अनिल का शव
घटनास्थल पर वैसे तो तमाम लोगों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन जब पंचनामा भरने के बाद शव को उठवाकर गाड़ी में लदवाने की बारी आई तो भीड़ में मौजूद लोगों में से एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं आया जो शव को हाथ लगवा देता। तब फिर थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने खुद अनिल के शव को उठवाकर गाड़ी में लदवाकर पीएम के लिए भिजवाया।