फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रिटर्निंग अधिकारियों को बांटे गए मतपत्र और बूथों के बक्से

रिटर्निंग अधिकारियों को बांटे गए मतपत्र और बूथों के बक्से

Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारियों को बांटे गए मतपत्र और बूथों के बक्से
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के तहत 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट कैंपस में पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतपत्र, बूथों से संबंधित संदूक और निर्वाचन से जुड़ी अन्य सामग्री, स्टेशनरी आदि बांटी गई। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम नरेंद्र कमार सिंह की निगरानी में चुनाव सामग्री अधिाकृत तौर पर रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी गई, लेकिन उनकी सहायता के लिए तमाम मतदान कार्मिक तत्पर रहे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में बनाए गए निर्वाचन व्यवस्था के यातायात कार्यालय से चुनाव सामग्री प्राप्त करने के लिए सभी दस निकायों के मतदान कार्मिकों का सुबह से दोपहर तक मेला जुटा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में सभी दस नगर निकायों में मतदान के लिए 207 पोलिंग स्टेशन और 527 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से शहर की नगरपालिका के लिए सर्वाधिक 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत रोजा में चार और कांट में नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील के इन तीनों निकायों की पोलिंग पार्टियां शनिवार को सुबह ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड से रवाना होंगी जबकि तिलहर, कटरा व खुदागंज की पोलिंग पार्टियां तिलहर मंडी समिति से, पुवायां व खुटार की पोलिंग पार्टियां पुवायां इंटर कॉलेज से और जलालाबाद व अल्हागंज की मतदान टीमें जलालाबाद तहसील से प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन

इसी तथ्य को ध्यान में डीएम ने सभी आरओ को मुख्यालय पर बुलाकर उन्हें मतपत्रों और सारी निर्वाचन सामग्री, स्टेशनरी से लैस बूथों के बक्सों का वितरण कराया। इस मौके पर डीएम ने आरओ को निर्देश दिया कि मतपत्र प्राप्त करके उनकी भली प्रकार गिनती कर लेें और मतदेेय स्थलों का बक्सा भी भली प्रकार चेक करें, जिससे कि कोई भी निर्वाचन सामग्री बूथों पर पहुंचने से नहीं छूटे। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि जिस तहसील से संबंधित बक्सा है, उसे उसी तहसील से संबंधित आरओ को प्राप्त कराएं। डीएम ने कहा कि बैलेट पेपर समय से चयनित स्थानों पर पहुंच जाएं और उनका उचित रखरखाव भी होना चाहिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम सर्वेश कुमार, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि डॉ. आरबी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed