फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   100 KVA new transformer felt on jail road

जेल रोड पर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा 

Mon, 10 Apr 2017 12:06 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
 जेल रोड पर ओवरलोडिंग से बिजली सप्लाई में व्यवधान और लो वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जल्द निजात मिल जाएगी। पॉवर कारपोरेशन के 33 केवी बहादुरगंज सब स्टेशन के लाइन स्टाफ ने रविवार को इस्लामियां तिराहे के पास 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इसके साथ ही इस्लामियां मोड़ से लेकर बहादुरगंज तक खुले तारों वाली पुरानी लाइन हटाने के साथ वहां बंच कंडक्टर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। लाइन मेंटीनेंस के चलते बहादुरपुरा फीडर से जुड़े कई मोहल्लों और कॉलोनियों में करीब सात घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। 
विज्ञापन

बता दें कि बहादुरगंज सब स्टेशन के बहादुरपुरा फीडर से निकली 11 केवी लाइन से करीब दो सौ घरेलू और वाणिज्यिक कनेक्शन हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई देने के लिए इस्लामियां तिराहा-बहादुरगंज मार्केट रोड पर 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। सर्दियों के सीजन में यह ट्रांसफार्मर ठीक काम करता रहा, लेकिन गर्मी का दौर शुरू होने के साथ घरों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर आदि चालू होने से एलटी लाइन से लेकर ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त बिजली भार पड़ने लगा। 
विज्ञापन

यही नहीं, इसी लाइन के खुले तारों पर कटिया डाले जाने से ओवरलोडिंग की समस्या भी विकराल होने लगी। गत मार्च माह के दूसरे सप्ताह से अतिरिक्त बिजली भार के चलते एलटी लाइन के पुराने तार हीटअप होकर टूटने लगे और ट्रांसफार्मर भी बार-बार ट्रिप होने लगा। क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर समेत केबिल वाली बंच लाइन डाले जाने की उच्चाधिकारियों से स्वीकृति ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पटेल के निर्देश पर बहादुरगंज सब स्टेशन का लाइन स्टाफ रविवार को सुबह बहादुरपुरा फीडर बंद कराने के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना और पुराने तार हटाने में जुट गया। दोपहर तक यह काम पूरा होने के बाद बंच लाइन डाले जाने कका काम शुरू कराया गया। सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से इस्लामियां तिराहा से लेकर बहादुरगंज के बीच रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बिना किसी बाधा के मिल सकेगी।


सात घंटे तक बिजली को तरसे लोग 
नियमत: लाइन मेंटीनेंस के लिए किसी फीडर का शटडाउन लिए जाने से पहले इलाके के लोगों को अवगत कराया जाना चाहिए, लेकिन इस व्यवस्था का पालन नहीं किए जाने से लोग पहले यही समझे कि शायद लाइन फाल्ट से बत्ती गुल हुई है। बाद में रोड पर लाइन स्टाफ को पुराने तार समेटते देख लोगों को पता चला कि उनके क्षेत्र का पॉवर नेटवर्क सुधारा जा रहा है। इस काम के चलते कचहरी तिराहा, सेठ एन्क्लेव, कलक्ट्रेट परिसर, इंदिरानगर आंशिक, बहादुरपुरा, जीआईसी तिराहा, लोधीपुर आंशिक आदि क्षेत्रों में सुबह से दस बजे से शाम पांच बजे तक लोग बिजली को तरस गए। सात घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहने के कारण जेट पंप और सबमर्सिबल नहीं चल पाने से तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed