फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   10 people injured in a fight after a minor altercation

Shahjahanpur News: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने से 10 लोग घायल

Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
10 people injured in a fight after a minor altercation
पुवायां। गांव मरेना में मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने से दस लोग घायल हो गए। घायल अनूप की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव के सुरेंद्र पाल पांडे ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर को वह घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के अवनीश मिश्रा अपने परिवार के सात अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। वह बचने के लिए घर के अंदर भागे तो आरोपी भी पीछे से घर में घुस आए और उनको लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिवार के धर्मेंद्र, जितेंद्र, जितिन कुमार, विष्णु, सुधा देवी बचाने आए तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर की सुबह गांव के विवेक से उनकी मामूली कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद विवेक, सुरेंद्रपाल पांडे सहित आठ लोग उनको लाठी, डंडों से पीटने लगे। वह बचाव काे घर में घुसे तो आरोपियों ने घर में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए भाई अनूप, रजनीश, पत्नी सरस्वती को भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायलों को सीएचसी पर लाकर इलाज कराया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed