शाहजहांपुर। नगर निगम के नामित पार्षदों को शनिवार को विकास भवन सभागार में महापौर अर्चना वर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उपस्थित रहे।
शासन की ओर से हाल ही में घोषित 10 नामित पार्षदों में अल्पना श्रीवास्तव, पूनम मेहरोत्रा, राम निवास वाल्मीकि, राकेश वर्मा, संदीप वर्मा, पंकज गुप्ता उर्फ अजीत, राजेंद्र सिंह, अनुज वर्मा, आशीष शुक्ला और रामसनेही राठौर शामिल हैं। सभी ने समारोह में शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
वित्तमंत्री ने नामित पार्षदों से महानगर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देने पर जोर दिया। सांसद अरुण कुमार सागर ने विकास के लिए प्रेरित किया। नामित पार्षदों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह समेत पार्षद मौजूद रहे।