{"_id":"6400ef6742ba5077ae045b54","slug":"10-blank-copies-missing-from-examination-center-report-against-center-administrator-shahjahanpur-news-c-4-1-81021-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा केंद्र से 10 कोरी कॉपियां गायब, केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा केंद्र से 10 कोरी कॉपियां गायब, केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। यूपी बोर्ड की दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान 10 उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। अल्हागंज के सरला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोयला ज्ञानपुर में 10 सादा कॉपियां निरीक्षण में गायब मिलीं। डीआईओएस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक अवधेश सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही सेंटर को डिबार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जीआईसी स्थित भंडार कक्ष से उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया था। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान अल्हागंज के सरला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का स्टेटिक मजिस्ट्रेट शाहबाज ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक अवधेश सिंह चौहान से कॉपियों का ब्योरा मांगा तो अलग-अलग क्रमांक की 10 कॉपियां कम मिलीं।
इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस शौकीन सिंह यादव को पूरे मामले से अवगत कराया। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक विषयवार कॉपियों की जानकारी नहीं दे सके। लापरवाही सामने आने पर डीआईओएस की ओर से अल्हागंज थाने में केंद्र व्यवस्थापक अवधेश सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया कि केंद्र को आवंटित 10 कॉपियां गायब हैं। भंडारण कक्ष से सत्यापन में केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अवधेश को कॉपियों को प्राप्त करना दर्शाया गया है। ऐसे में भविष्य में कॉपियों के दुरुपयोग या परीक्षार्थियों को अनैतिक लाभ देने की प्रबल आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
-केंद्र व्यवस्थापक को कॉपियों का हिसाब रखना चाहिए। यदि भंडारकक्ष से कम कॉपी मिली थीं, तो उन्हें शिकायत करनी चाहिए थी। केंद्र व्यवस्थापक अवधेश चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सेंटर को डिबार करने के लिए बोर्ड को पत्र भेजा जा रहा है। - शौकीन सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक।
-- -- -- -- --
भंडारकक्ष से ही 10 कॉपी कम मिली थीं। इसका ब्योरा मैं डीआईओएस कार्यालय को नहीं भेज पाया था। डीआईओएस ने बिना जांच के ही रिपोर्ट दर्ज करा दी है। - अवधेश चौहान, केंद्र व्यवस्थापक