{"_id":"720bffd893cb0e56efae204bfa2f38c4","slug":"1-80-lakh-was-for-killing-sarju-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 1.80 लाख रुपये के लिए की गई थी सरजू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.80 लाख रुपये के लिए की गई थी सरजू की हत्या
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सरजू सिंह की हत्या 1.80 लाख रुपये न देने के कारण की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गांव नगरिया निवासी सरजू सिंह 24 फरवरी को अपनी पत्नी गीता देवी को लेकर शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव बड़ागांव के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारो एक बाइक पर पीछे से आए थे। सरजू की पत्नी गीता की ओर से घनश्यामपुर बुजुर्ग गांव के बराती और उसके पुत्र अशफाक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि बराती के सरजू सिंह पर 1.80 लाख रुपये उधार थे। कई बार मांगने के बाद भी सरजू ने रुपये नहीं लौटाए। 24 फरवरी को बराती और अशफाक ने सरजू को शाहजहांपुर की ओर जाते देख मारपीट करने की नियत से बड़ागांव के आगे रोक लिया। वहां मारपीट के दौरान सरजू अकेला बाप-बेटे पर भारी पड़ा तो अशफाक ने तमंचा निकालकर कनपटी पर गोली मार दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया। लिखा पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन