{"_id":"628a890174570f4fd543e802","slug":"1-4-mm-rain-with-strong-wind-mercury-dropped-by-ten-degrees-shahjahanpur-news-bly485778055","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ 1.4 मिमी बारिश से पारा दस डिग्री धड़ाम, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ 1.4 मिमी बारिश से पारा दस डिग्री धड़ाम, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तेज हवा चलने के साथ हुई बारिश के बाद रविवार को सुबह शहबाजनगर मार्ग पर हुआ जलभराव । ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शनिवार रात नौ बजे अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। 1.4 मिमी बारिश ने जनजीवन को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। बारिश से आर्द्रता बढ़ी तो रात में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री घटकर 23.1 डिग्री हो गया। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान दस डिग्री घटकर 32 डिग्री सेल्सियस के निम्नतम बिंदु पर आ गया। इससे पहले चार मई और 11 मई को भी आठ-आठ मिमी पानी बरस चुका है, लेकिन उस दौरान बादल छाए रहने पर भी उमस बनी रहने से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इससे पहले, गत 14 मार्च को दिन में 32 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था।
अचानक तेज हवा और फिर बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन पानी गिरने से शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं तेज हवा चलने से बिजली की हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। ऐसे में जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज, जलालाबाद आदि क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों में देर रात से दोपहर तक बिजली संकट बना रहा।
हालांकि, बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के वक्त जो लोग विभिन्न कामों से घरों से निकले, उन्हें निचले स्थानों की सड़कों पर जलभराव का सामना करना पड़ा। निगोही मार्ग पर गदियाना चुंगी के पास लिपुलेख-भिंड हाईवे का आधा हिस्सा घंटों पानी में डूबा रहा। इसी तरह शाहबाजनगर मार्ग पर जलभराव से लोगों को निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
आंधी से जैतीपुर में पूरी रात गुल रही बिजली
जैतीपुर। शनिवार रात आई तेज आंधी से क्षेत्र में कई स्थानों पर 11 केवी लाइनों के तार टूट जाने से दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी में बिजली संकट से जैतीपुर समेत आवां, खेड़ा रठ, बझेड़ा भगवानपुर, बिनौरा बिनौरिया, मरुआ झाला, गढ़िया रंगीन, मरेना, हिम्मतपुर, बंडिया कलां, अगरोली, नवादा, सुरजूपुर, भिटारा, जगदीशपुर, कुआंडांडा आदि गांवों के लोग पूरी रात परेशान रहे। रविवार दोपहर बाद बिजली व्यवस्था सुचारु हो सकी। संवाद