फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shahid hemraj family sitting on hunger strike

शहीद हेमराज के परिजन भूख हड़ताल पर बैठे

Sat, 12 Jan 2013 05:32 PM IST
कोसीकलां/इंटरनेट डेस्क
कोसीकलां/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
shahid hemraj family sitting on hunger strike

पाकिस्तानी सेना की बर्बर कार्रवाई में शहीद हुए हेमराज के परिजन और गांव वाले सरकार की उपेक्षा से नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि सरकार शहीद हेमराज का कटा हुआ सिर लाकर दे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाक सैनिकों ने बीते मंगलवार को राजपूताना राइफल्स के दो सैनिक लांस नायक सुधाकर सिंह और हेमराज की हत्या करने के बाद उनके सिर काट दिए थे। शहीद हेमराज का अंतिम संस्कार नौ जनवरी को किया गया था।
विज्ञापन


मथुरा के गांव शेरनगर निवासी शहीद हेमराज के परिजन और ग्रामीण केंद्र और राज्य सरकार की बेरुखी को लेकर बेहद नाराज हैं। अंतिम संस्कार में यूपी सरकार के किसी मंत्री के शामिल नहीं होने से भी ग्रामीणों में रोष है। अपनी मांगों को लेकर परिजन और ग्रामीण शहीद हेमराज के चिता स्थल पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अनशनकारियों को मनाने पहुंचे एसडीएम और उनकी टीम को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहीद हेमराज की मां मीना देवी बुधवार से ही बेसुध पड़ी हुई हैं। गमगीन मां ने बेटे की शहादत की खबर के बाद से एक भी निवाला नहीं खाया है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह शहीद हेमराज के घर शेरनगर खैरार पहुंचे। उन्होंने जैसे ही अपने को सोनिया गांधी का दूत बताया, वहां बैठे परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गए और उन्हें वापिस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed