फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   seven hundred people of up

यूपी के 700 लोग अभी भी लापता: अखिलेश

Thu, 27 Jun 2013 12:40 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 12:40 AM IST
विज्ञापन
seven hundred people of up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि उत्तराखंड में आई आपदा में यूपी के 700 से ज्यादा लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। लापता लागों की सही संख्या अभी बताना मुश्किल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि अगर उत्तराखंड में फंसे लोगों के बारे में कोई जानकारी मिले तो कंट्रोल रूम को सूचना जरूर दें ताकि उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन


उत्तराखंड को दिए पेंशन बंटवारे के 350 करोड़
राज्य सरकार ने पेंशन पर हुए व्यय के बंटवारे की 350.79 करोड़ रुपये की एकमुश्त धनराशि उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों को तत्काल यह धनराशि उत्तराखंड को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहीदों के परिवार को 20-20 लाख रुपये की मदद

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में राहत कार्य के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए संतकबीरनगर के सुधाकर यादव और जगदीशपुर के अखिलेश प्रताप के परिवारीजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।। सरकार शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च भी उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed