फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   seven died in purvanchal

पूर्वांचल: बिजली गिरने से सात लोगों की गई जान

Sun, 13 Jul 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 13 Jul 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
seven died in purvanchal

पूर्वांचल के सोनभद्र और मिर्जापुर में शनिवार को बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। चार लोग झुलस गए।

विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के भैरवा निवासी संजय (16) शनिवार शाम को करीब चार बजे साइकल से लकड़ी लेने खिरिहटा गया था। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घोरिया गांव के रूपनाथ (30) और धरमौली गांव की फूल कुमारी (16) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। लाली गांव में रामपति (50) की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसी तरह, करमा थाना क्षेत्र के चकफूलवरी गांव में शनिवार को साढ़े तीन बजे बिजली की चपेट में आने से राहुल (12) की मौत हो गई।

मिर्जापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के सिकरा कला निवासी महेंद्र कुमार (35) शनिवार की दोपहर धान की नर्सरी की सिंचाई करते समय बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए।  जिला चिकित्सालय लेकर जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालगंज थाना क्षेत्र के बोदा खुर्द गांव निवासी एक ही परिवार की शिवकुमारी (45),  संतरा (27) और सुमन (16) शनिवार की दोपहर मजदूरों को खाना पहुंचाने खेत पर गई थीं।
विज्ञापन


लौटते समय डेढ़ बजे तीनों जैसे ही अपने घर के पास पहुंचीं, तभी तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। परिवार के लोग तीनों को जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक ने शिवकुमारी को मृत घोषित कर दिया। संतरा और सुमन को भर्ती कर लिया। इसी थाना क्षेत्र के कटाईया निवासी हिमांशु (9) शनिवार की दोपहर विद्यालय से लौटते समय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। क्षेत्र के देवरी दुबार की पूजा (30) पत्नी कृपाशंकर भी बिजली गिरने से झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed