फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   scert director will investigate tgt pgt scam

TGT-PGT फर्जीवाड़ा: शासन ने शुरू की जांच

Tue, 11 Feb 2014 08:39 AM IST
अखिलेश मिश्र/अमर उजाला, इलाहाबाद
अखिलेश मिश्र/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 11 Feb 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
scert director will investigate tgt pgt scam

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2009-10 में हुई शिक्षक भर्ती (टीजीटी-पीजीटी) फर्जीवाड़े की जांच शासन ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन


शासन ने चयन बोर्ड से टीजीटी-पीजीटी के चयन से जुड़े प्रपत्र उपलब्ध कराने को कहा है। चयन में फर्जीवाड़े की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने 21 फरवरी 2012 के अंक में प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


टीजीटी-पीजीटी परिणाम 2009-10 में चयन बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष और सदस्यों की मिलीभगत से कई ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हो गया था जो पहले चरण की लिखित परीक्षा में ही पास नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन बोर्ड ने 17 फरवरी 2012 को घोषित परिणाम में सामाजिक विज्ञान के परिणाम में सामान्य श्रेणी में छह और पिछड़ी जाति में एक ऐसे अभ्यर्थी को चयनित घोषित कर दिया, जो लिखित परीक्षा में पास ही नहीं था।

‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर पर हुई जांच में कई अन्य विषयों के परिणाम में भी फर्जीवाड़ा सामने आया।

शासन की जांच के दौरान तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा को अपने पद से त्यागपत्र तक देना पड़ा था। शासन ने टीजीटी-पीजीटी के पूरे परिणाम की समीक्षा करने पर इस रिजल्ट में कई बार संशोधन किया।


इस परिणाम को लेकर हाईकोर्ट से भी चयन बोर्ड को कई बार संशोधन के लिए दिशा निर्देश मिले। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें शासन ने शिक्षक भर्ती की जांच की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed