Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saurabh murder case: Muskaan told the jailer, keep me in the same barrack with Sahil

सौरभ हत्याकांड: जेलर से बोली मुस्कान, एक ही बैरक में साहिल के साथ रखो मुझे, कराया जाएगा प्रेग्नेंसी टेस्ट

Sun, 23 Mar 2025 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 23 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और साहिल से मुलाकात करने के लिए कोई नहीं आया है। जेल में दोनों को योग कराया जा रहा है। मुस्कान को सिलाई का काम या अन्य कोई रोजगार दिया जाएगा।   

विज्ञापन
Saurabh murder case: Muskaan told the jailer, keep me in the same barrack with Sahil
सौरभ की हत्या का आरोपी साहिल और मुस्कान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सौरभ की हत्या के आरोप में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का रविवार को भी नशा मुक्ति केंद्र में परीक्षण कराया गया। मुस्कान ने अपनी जमानत और पैरवी के लिए वकील की मांग की है। हालांकि साहिल ने जेल अधीक्षक से अभी अपनी जमानत कराने से इन्कार किया है। मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Saurabh murder case: Muskaan told the jailer, keep me in the same barrack with Sahil
साैरभ के साथ मुस्कान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जब से मुस्कान और साहिल जेल में आए हैं, तब से उनसे मुलाकात करने कोई परिजन, रिश्तेदार और परिचित नहीं आया है। शुरुआत में तो दोनों ने कुछ नहीं खाया था लेकिन अब धीरे-धीरे जेल का भोजन खाना शुरू कर दिया है। साहिल ने फिलहाल कोई वकील करने के लिए मना कर दिया है, जबकि मुस्कान ने लिखित में पैरोकारी के लिए वकील की मांग की है। जेल मैनुअल के अनुसार मुस्कान को सरकारी वकील मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान और साहिल को करा रहे योगा
मुस्कान और साहिल की नशे की लत छुड़ाने के लिए जेल में उन्हें योगा और प्राणायम कराया जा रहा है। वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में जो भी बंदी आते हैं, उनको सुधारने के लिए पूरा प्रयास किया जाता है। बंदियों को जेल में सिलाई और अन्य रोजगार का भी अवसर मिलता है। मुस्कान ने अपनी बेटी से बातचीत करने की इच्छा वरिष्ठ जेल अधीक्षक के सामने जताई है। अधीक्षक का कहना है कि इसके लिए बच्ची की देखरेख कर रहे परिजनों से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद नियमानुसार बच्ची की मुस्कान से बात कराई जाएगी।
 
विज्ञापन

साहिल के साथ रहने की इच्छा जताई
जेल में मुस्कान ने साहिल के साथ एक ही बैरक में रहने की इच्छा जताई है। जेल अधीक्षक का कहना है कि यदि कानूनी तौर पर मुस्कान और साहिल पति-पत्नी होते तो उनकी कंपाउंड में मुलाकात कराई जा सकती थी। ब्लड रिलेशनशिप में यदि कोई महिला और पुरुष एक जेल में बंद हैं, तब उन्हें दिन में मुलाकात के समय मिलवाया जा सकता है। नियमानुसार मुस्कान की यह मांग पूरी नहीं की जा सकती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed