फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 17 Apr 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
- धनघटा क्षेत्र के खरचा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के खरचा गांव में सोमवार की देर रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

क्षेत्र के खरचा गांव में सोमवार की देर रात एक युवक की पेड से लटका शव देख गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान गांव के हरिओम (35 वर्ष) पुत्र रामखेलावन पांडेय के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने शव काे नीचे उतरवाया। हरिओम के पिता रामखेलावन पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके चार बेटे हैं। दो बेटे धर्म पांडेय और हरिओम घर पर रहते हैं। साथ ही विक्रम व राहुल दिल्ली रहते हैं।
विज्ञापन

रामखेलावन ने बताया कि हरिओम मनोरोगी था। उसकी बीस साल से दिल्ली व खलीलाबाद से इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम को घर से निकला था। जब देर शाम घर नहीं आया तो इधर-उधर तलाश कर रहे थे। शोर सुनकर पहुंचे तो देखा कि हरिओम का शव पेड़ से लटका है। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए खलीलाबाद भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed