फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 09 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

घर पर अकेले रहता था अजीत
धनघटा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के नरचहा गांव में नीम के पेड़ से युवक की लटकी लाश को गांव वालों ने देखा। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गांव वालों का कहना है कि 18 वर्षीय अजीत पुत्र निरंजन परिवार का इकलौता संतान था। उसकी मां की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी थी। पिता दूसरी शादी कर पत्नी के साथ लुधियाना में रह रहे हैं। अजीत घर पर अकेले रहता था। चाचा के घर पर भोजन करता था। गांव वालों ने बताया कि अजीत मंगलवार दोपहर टहलते हुए गांव के दक्षिण स्थित नीम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

उसे वहां पर बैठे हुए गांव के कई लोगों ने देखा था। दोपहर करीब दो बजे गांव के लोग जब अपने खेतों में काम करने जा रहे थे तो पेड़ से लटके हुए शव को देखकर शोर मचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव की पहचान अजीत के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ केडी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed