{"_id":"6a7e0419f5515c8d020b7d6c","slug":"youth-made-aware-of-the-adverse-effects-of-substance-abuse-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155557-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत-सूचन
संतकबीरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हुआ। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रमोद त्रिपाठी ने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/बीट बॉक्सिंग, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई तथा नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया।
उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग से आराधना द्विवेदी, रितेश गुप्ता, मुकेश आदि उपस्थित रहे।