फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth girl sent to jail in infant death

दो माह के बच्चे की हत्यारोपित युवती भेजी गई जेल

Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
youth girl sent to jail in infant  death
दो माह के बच्चे की हत्यारोपित युवती भेजी गई जेल
विज्ञापन

बाइक पर बैठी महिला को खींचने पर गिर गया था गोद में लिया गया बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी के पटौवा टोला में दो माह के बच्चे की हुई हत्या की आरोपित युवती को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़ी गई गैरइरादतन हत्या की आरोपित युवती को जेल भेज दिया।

क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के पटौवा टोला निवासी रूबी पत्नी अनिल और संगम पुत्री ओंकार के बीच हुए विवाद के बाद रूबी बृहस्पतिवार को देर शाम अपने दो माह के बच्चे अंशू को गोद में लेकर पति के साथ पुलिस चौकी जाने की तैयारी कर रही थी। रूबी जैसे ही बाइक पर सवार हुई। उसी बीच संगम पुत्री ओंकार ने रूबी का बाल पकड़कर बाइक से खींच लिया। रूबी की गोद से अंशू छिटक कर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रूबी और अनिल बच्चे को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित दंपती थाने पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेने के बाद संगम पुत्री ओंकार के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। एसओ विनय पाठक ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित संगम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed