फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth from Dhanghata area dies in Mauritius

Sant Kabir Nagar News: धनघटा क्षेत्र के युवक की मारीशस में मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth from Dhanghata area dies in Mauritius
सुरेंद्र के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र रामहरख की मारीशस में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी रामहरख राजभर के पांच बेटे हैं। रामहरख ने बताया की पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा सुरेंद्र राजभर तीन माह पहले रोजी-रोटी कमाने मारीशस गया था। रविवार की रात करीब 10 बजे अपने कमरे से पत्नी से बातचीत किया और कहा कि भोजन कर रहे हैं अभी एक घंटे में बात करेंगे। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह किचन में गिरा पड़ा था। उसका साथी कुछ समझ नहीं पाया।
विज्ञापन

सुबह देखा तो वह बेहोश पड़ा था। इसके बाद उसे अस्पताल ले गया। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सुरेंद्र की पत्नी सीमा, बेटी सलोनी (8), शुभम (5), सूर्या (2) सहित सुरेंद्र के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही गांव वालों को इस घटना की जानकारी हुई सुरेन्द्र के घर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed