{"_id":"6633ef1dc16f8443db050b49","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-113783-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Fri, 03 May 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल कस्बे के पूरवा वार्ड का मामला
- परिजनों ने परिवार के सदस्य पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बे के पूरवा वार्ड में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को जहर देकर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मेंहदावल कस्बे के पुरवा वार्ड निवासी पेशकार कुजडा के 23 वर्षीय पुत्र रज्जाक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत का मामला थाने पहुंचा। जहां परिजनों ने परिवार के ही एक सदस्य पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीओ राघवेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि परिजनों ने परिवार के ही एक सदस्य पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।