{"_id":"69adc2d51d8f7b82b3015654","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-kld1020-147123-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के बरपरवा गांव निवासी एक युवक की रविवार सुबह जिला अस्पताल खलीलाबाद में मौत हो गई। अस्पताल में उसके साथ परिवार का कोई सदस्य नहीं था। डॉक्टर ने युवक के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
गांव वालों का कहना है कि अभय सिंह (35) पुत्र राम अनुज सिंह अक्सर घर से गायब रहा करते थे। शनिवार के शाम घर से निकले तो घर नहीं लौटे। रविवार को अज्ञात लोगों ने उनको जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त करते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर धनघटा पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर उनके परिवार से कोई भी सदस्य जानकारी होने के बाद भी नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि अभय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी मौत की असली वजह पता चल सकेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।