{"_id":"5eb8247b8ebc3e903336fe6c","slug":"youth-dies-under-doubtful-circumstances-khalilabad-news-gkp350789929","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
बेलहर। क्षेत्र में बेलहर कला के भीतरी टोला निवासी एक युवक की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी।
बेलहर कलां भीतरी टोला निवासी 25 वर्षीय रमाशंकर उर्फ रावण पुत्र राजाराम शनिवार की देर शाम पनभारा से उत्तर पोखरे के पास अचेत हाल में मिला। सूचना पर परिजनों के साथ तमाम लोग पहुंच गए और उसे सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित भाभी रेखा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि देवर रामशंकर उर्फ रावण प्रतिदिन सुबह मजदूरी करने निकल जाते थे और दोपहर में खाना खाने घर पर आते थे, लेकिन शनिवार को सुबह ही घर से साइकिल से मजदूरी करने गए और दोपहर में खाना खाने नहीं आए। कुछ ग्रामीण पोखरे के पास गाय चरा रहे थे, वहीं रमाशंकर उर्फ रावण को अचेत हाल में पड़े होने की सूचना दिए। देवर की शादी 17 मई 2018 को सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के बन्नोहिया गांव में सुंदरी पुत्री रामदास के साथ हुई थी। देवरानी सुंदरी गर्भवती है और तीन महीने से अपने मायके में है। पांच भाई में रमाशंकर चौथे नंबर के थे। बेटे की मौत पर मां ज्ञानमती बिलख रही थी। जबकि पिता राजाराम मुंबई में है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर कीटनाशक दवा का रैंपर भी मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कह स्पष्ट होगी।