{"_id":"69e3d1222c692ad27c01f164","slug":"youth-dies-in-bike-collision-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149312-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
अरुण की फाइल फोटो
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे रामजानकी मार्ग पर पैदल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र राम दिलावर शुक्रवार की रात खाजो चौराहा से अपने घर पैदल जा रहे थे। रामजानकी मार्ग से अपने गांव की ओर मुड़ने पर सिकरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आई बाइक ने उनको चपेट में ले लिया। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।