{"_id":"64a906e4d54d5cc6000c0187","slug":"youth-dies-by-drowning-after-falling-in-puddle-at-sant-kabir-nagar-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में हादसा: पैर फिसलकर पोखरे में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में हादसा: पैर फिसलकर पोखरे में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत
Sat, 08 Jul 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:19 PM IST
सार
ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ भगवान सिंह गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के जिगिना गांव के पश्चिम नवनिर्मित पोखरे में शुक्रवार की शाम को फिसल कर गिरने से डूबकर युवक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के जिगिना निवासी उमेश (32) पुत्र हरि प्रसाद गांव के पश्चिम स्थित नव निर्मित पोखरा के मुंगेर पर खड़े थे। उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरे में गिर कर डूब गए। घटना देखकर थोड़ी दूर पर खेत में रोपाई कर रहे मजदूर दौड़ कर पहुंचे। मजदूरों ने तालाब में उतरकर उमेश की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद उमेश को ढूंढ कर बाहर निकाला। सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया बना काल: रील बनाते समय पैर फिसला, तालाब में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ भगवान सिंह गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उमेश दो भाई थे। बड़े भाई अरविंद भी मेहनत मजदूरी करते हैं। पीड़ित पिता राजगीर है। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा गौरव तीन वर्ष तथा बेटी तृप्ति एक साल की है। पीड़ित मां गेना देवी और पत्नी ज्ञानमती का रो-रो कर बुरा हाल था।