फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after falling from bike, one injured

Sant Kabir Nagar News: बाइक से गिरकर युवक की मौत, एक घायल

Mon, 24 Jun 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from bike, one injured
- खलीलाबाद क्षेत्र के जूरी गांव में शनिवार की रात हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। खलीलाबाद क्षेत्र के जूरी गांव के पास रविवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जूरी गांव निवासी अब्दुल सलाम (30) पुत्र नबी अहमद और अब्दुल पुत्र जैनुल्लाह देर रात पचपोखरी बाजार से घर जा रहा था। पचपोखरी जूरी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अब्दुल सलाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अब्दुल का उपचार शुरू कर दिया। परिजन मृतक के शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

सुबह कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस जूरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। अब्दुल सलाम दो भाईयों में बड़ा है, जबकि छोटा भाई अब्दुल कलाम घर ही रहता है। उसके माता की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है और पिता नबी अहमद बीमार है। मृतक के चार बच्चचे हैं। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed