फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth dies after being hit by vehicle, son injured

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, बेटा घायल

Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by vehicle, son injured
बेलहर। शनिवार शाम को बेलवा सेंगर चौराहे पर किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई तथा उनका मासूम बेटा घायल हो गया। घायल बेटे का लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घर की मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन

बभनी निवासी 30 वर्षीय उमाशंकर पुत्र अशोक कुमार अपने पांच वर्षीय बेटे आदर्श के साथ शनिवार शाम को बेलवा सेंगर चौराहे पर कुछ सामान खरीदने पैदल ही जा रहे थे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार आए वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। समंथा प्रधान विश्वनाथ ने बताया कि घायल पिता-पुत्र को पहले बस्ती के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय घायल उमाशंकर की मौत हो गई। जबकि घायल बेटे का लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव लेकर लोग घर आए। पीड़ित पत्नी प्रतिभा का रो-रो कर बुरा हाल है। उमाशंकर की सात वर्षीय बेटी शिवांगी, छह वर्षीय बेटी अनुष्का और पांच वर्षीय बेटा आदर्श हैं। उमाशंकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। था। एसओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed