{"_id":"645a5dd7996f09bd21006097","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-truck-at-bjp-rally-in-santakbirnagar-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Santkabirnagar: भाजपा की रैली में हादसा, मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में की तोड़फोड़, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Santkabirnagar: भाजपा की रैली में हादसा, मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में की तोड़फोड़, चालक फरार
Tue, 09 May 2023 08:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 08:21 PM IST
सार
नगर पंचायत बखिरा में भाजपा की रैली में शामिल युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं दो घायल भी हो गए। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने चालक का पीछा किया तो वह ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पंचायत बखिरा में चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी की मंगलवार को निकली रैली में शामिल बाइक सवार एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर पीछे बैठा युवक और दूसरे बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गए। घटना के बाद लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से एक युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही।
विज्ञापन
चेयरमैन के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर हरिओम बक्शी के प्रचार के लिए बखिरा कस्बे से मंगलवार को दोपहर में रैली निकली थी। रैली में शामिल होने के लिए क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी 26 वर्षीय सुधीर सिंह पुत्र कुंवरजीत सिंह उर्फ भुवर सिंह और उसी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय विपिन सिंह पुत्र केसर सिंह गए थे। सुधीर सिंह बाइक चला रहा था। जबकि विपिन सिंह पीछे बैठे थे। इन्हीं के साथ रैली में उसी गांव के रहने वाले 17 वर्षीय रूद्र प्रताप सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह भी अलग बाइक से थे।
विज्ञापन
मौके से फरार हुआ ट्रक चालक
रैली नौरों गांव के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान गुजरे ट्रक ने सुधीर सिंह की बाइक को रौंदते हुए दूसरे बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे सुधीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक पर पीछे बैठे विपिन सिंह और दूसरे बाइक सवार रूद्र प्रताप सिंह घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश तो भीड़ ने पीछा किया। घटना स्थल से 100 मीटर दूर ट्रक छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
इधर घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। घटना पर जुटी भीड़ की वजह से जाम लगा गया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच समाप्त कराई। इधर लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल विपिन सिंह को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल रूद्र प्रताप सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
भाजपा प्रत्याशी की रैली को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
जिला अस्पताल आए बरईपार के लोगों का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी की रैली में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। यदि पुलिस रही होती तो शायद रैली की भीड़ से होकर ट्रक नहीं गुजरता और युवक की जान नहीं जाती। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि पुलिस रैली में मौजूद थी। वाहनों का आवागमन हो रहा था। उसी बीच ट्रक गुजरा और हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। दोनों बाइक और ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। पीड़ित पिता कुंवरजीत सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।