{"_id":"61ae4b8871df81657e6a1065","slug":"youth-died-in-tractor-accident-khalilabad-news-gkp4189479122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट से युवक की मौत
महुली क्षेत्र के महुलिया खुर्द सिवान स्थित नहर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र की ग्राम महुलिया खुर्द सिवान में स्थित सरयू नहर माइनर के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दबकर ट्रैक्टर सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। लोग आनन-फानन उपचार के लिए घायल को सदर अस्पताल बस्ती ले गए। इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पर दो अन्य युवक भी सवार थे, लेकिन वे पहले कूद गए।
महुली क्षेत्र के महुलिया खुर्द निवासी 18 वर्षीय अब्दुर्रब उर्फ गुड्डू पुत्र अनारुल हक सोमवार की शाम को घर से गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में जा रहा था। उसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर पहुंचा। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। बगल में स्थित सरयू नहर माइनर में जाकर पलट गया। नीचे अब्दुर्रब दब गया। तेज आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गए। अथक प्रयास के बाद ट्रैक्टर में फंसे अब्दुर्रब उर्फ गुड्डू को खींचकर बाहर निकाला। आनन-फानन उपचार के लिए सदर अस्पताल बस्ती लेकर गए। ग्रामीणों के अनुसार इलाज के दौरान अब्दुर्रब उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रैक्टर पर दो अन्य युवक सवार थे, लेकिन दुर्घटना के समय उन्होंने कूद कर अपनी जान बचा ली।