फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Annual election of the Civil Bar Association today

Sant Kabir Nagar News: सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज

Tue, 27 Oct 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Annual election of the Civil Bar Association today
सिविल बार चुनाव को लेकर बैठक करते अ​धिवक्ता-संवाद
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव में मंगलवार को होगा। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मतदान दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर बिल्डिंग में संपन्न होगा। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संपूर्णानंद पाठक ने बैठक के बाद बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक पूरी की जाएगी उसके बाद साढ़े तीन बजे से मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा देर शाम कर दी जाएगी। मतदाता सूची के अनुसार 452 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मतदान के समय सभी मतदाता अधिवक्ता अपने साथ सीओपी कार्ड अवश्य लेकर आएं। सीओपी कार्ड धारक अधिवक्ता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान ओंकारनाथ चौरसिया, शिव प्रकाश शुक्ला, भगवान दास, अनिल कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000000000000
अध्यक्ष व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्ण चंद्र पांडेय व महिप बहादुर पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव, मोहम्मद शाहिद तथा महामंत्री पद पर अखिलेश्वर राय, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी व अजय सिंह चुनाव मैदान में हैं। परिसर में पूरी तरह चुनावी सरगर्मी देखने को मिल रही है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मिलकर जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed