फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth died by current

तामेश्वरनाथ में जल चढ़ाने गया था युवक

Mon, 05 Aug 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
youth died by current
कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHALILABAD
जल चढ़ाने गए युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

सोमवार की भोर में तामेश्वरनाथ मंदिर के सामने हुई घटना
पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/बघौली। सोमवार की भोर में तामेश्वरनाथ मंदिर पर जल चढ़ाने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों युवक को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार निवासी अर्जुन शर्मा अपने भतीजे द्वारिका के साथ सोमवार को तामेश्वरनाथ में जल चढ़ाने गए थे। भोर में वह मंदिर के पास जा रहे थे। उसी दौरान आसपास काफी संख्या में दुकानें लगी थीं। किसी दुकान में लगा केबल कटा हुआ था। जिससे अर्जुन का हाथ लग गया और वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझते तब तक अर्जुन जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग शोर मचाने लगे। अर्जुन का भतीजा द्वारिका दौड़कर मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। भतीजा द्वारिका ने बताया करंट का झटका कई लोगों को लगा था। सब तो बच गए लेकिन चाचा अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन की मौत से उसकी मां ज्ञानमती का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी रेखा रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। बेटा मोहित, बेटी महिमा और बेटा राज पिता की मौत से बदहवास थे। लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। कोतवाल खलीलाबाद श्री प्रकाश यादव ने बताया कि भतीजे द्वारिका की तहरीर पर मेला प्रबंधन समिति और बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed