{"_id":"6a442bbb221e831668034877","slug":"youth-assaulted-referred-to-gorakhpur-in-critical-condition-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153040-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक से मारपीट, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक से मारपीट, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के टेकसी-टेकसा गांव में आपसी विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़िता कुसुम देवी पत्नी अंबिका प्रसाद निवासी टेकंसी-टेकंसा के अनुसार, 23 जून की शाम करीब सात बजे गांव के अनिल कुमार, रोहित तथा एक अज्ञात उनके घर के सामने पहुंचे। तीनों ने उनके पुत्र अजय कुमार को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई कर दी। परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती (कैली) रेफर कर दिया। वहां से भी बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। परिजनों का कहना है कि युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता कुसुम देवी के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।