फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Younger sister molested, four including elder sister beaten up

Sant Kabir Nagar News: छोटी बहन से की छेड़खानी, बड़ी बहन समेत चार को पीटा

Fri, 25 Nov 2022 03:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि तीनों आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट, जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Younger sister molested, four including elder sister beaten up
demo

विस्तार

दुधारा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर में घुस कर कुछ लोगों ने किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बचाव में आई बड़ी बहन, भाई और चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि बुधवार शाम को वह घर पर भोजन बना रही थी। तीन लोग घर में घुस आए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर छेड़खानी करते हुए मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर बड़ी बहन, भाई और चाचा आए। आरोप है कि आरोपियों ने बड़ी बहन, भाई और चाचा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से दोनों बहनों समेत चार लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि तीनों आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट, जानमाल की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed