फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young scientist got invitation from international stage

युवा वैज्ञानिक को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच से आमंत्रण

Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young scientist got invitation from international stage
संतकबीरनगर के नंदौर क्षेत्र के विपिन जायसवाल। - फोटो : KHALILABAD
युवा वैज्ञानिक को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच से आमंत्रण
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। नंदौर क्षेत्र के विपिन जायसवाल के नवाचार को देखते हुए भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2019 कोलकाता में व्याख्यान अथवा प्रजेंटेशन के लिए विश्व भर के 300 युवा वैज्ञानिकों में चयनित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से कोलकाता में पांच से आठ नवंबर को किया गया है। इसरो, डीआरडीओ के साथ-साथ दुनियाभर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम विपिन के मॉडल की समीक्षा करेंगे।
नवाचार के बारे में विचार सर्वप्रथम विपिन ने नासा के वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक डगलस ओसरौफ के समक्ष 2013 में प्रस्तुत किया था। इसके बाद उनके द्वारा विपिन को प्रेरित कर इस पर आगे और कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके पूर्व भी विपिन ने अपने नवाचार एवं वैज्ञानिक सोच के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राज्यपाल राम नाइक द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। पिता विनोद कुमार जायसवाल एवं माता बबिता जयसवाल के ज्येष्ठ पुत्र विपिन जायसवाल मूलत: संतकबीरनगर जनपद के नंदौर निवासी हैं। वर्तमान में विपिन कलेक्ट्रेट के एनआईसी में तैनात है। विपिन अपने वैज्ञानिक सोच के नाते क्षेत्र में युवा वैज्ञानिकों के रूप में भी जाने जाते हैं एवं समय-समय पर क्षेत्रीय विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक भी करते रहते हैं।
विज्ञापन

क्या है इलेक्ट्रिक सिटी ब्रॉडकास्टिंग
संतकबीरनगर। इलेक्ट्रिक सिटी ब्रॉडकास्टिंग विपिन के नवीन अन्वेष का नाम है। विद्युत प्रसारण के लिए बनाए गए इस मॉडल में विद्युत ऊर्जा एवं संप्रेषण के द्वारा विद्युत चुंबकीय तरंगों में परिवर्तित किया जाता है। इससे उत्पन्न विद्युत चुंबकीय तरंगों को रिसीवर के द्वारा रिकॉर्ड कर संबंधित बल्ब को एक नियत दूरी तक जलाया जा सकता है। इसके माध्यम से विद्युत से संबंधित सभी घटनाओं जैसे आग लगना, शॉर्ट सर्किट, विद्युत स्पर्श घात जैसी आदि समस्याओं से पूर्ण रूप से निजात पाया जा सकता है। विपिन ने बताया कि यदि सरकार द्वारा संसाधनों का सहयोग मिला तो इसके प्रसार को और भी अधिक दूरी तक बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed