फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Young people are getting affected by diabetes and blood pressure due to insomnia

Sant Kabir Nagar News: अनिद्रा के कारण मधुमेह और रक्तचाप की चपेट में आ रहे युवा

Sat, 10 May 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Young people are getting affected by diabetes and blood pressure due to insomnia
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। बदलती जीवनशैली और मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बढ़ते प्रयोग के कारण युवा अनिद्रा की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। अनिद्रा की समस्या से युवा ब्लड प्रेशर, शुगर, मनोरोग की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ और चिकित्सक भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित और सावधानी से करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि लोग सुबह आंख खुलने से लेकर देर रात सोने तक मोबाइल के संपर्क में रहते हैं। बच्चे, युवा सहित हर आयु वर्ग के लोग इससे प्रभावित हैं। सर्वाधिक प्रभाव बच्चों और युवाओं में है। मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है। यह हार्मोन नींद को नियंत्रित करता है। बिस्तर में देर रात तक मोबाइल के उपयोग की आदत बनने से सोने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। जिससे अनिद्रा की समस्या लगातार बढ़ती चली जाती है। परिणामस्वरूप लोग अनिद्रा की बीमारी का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार के करीब मरीज आ रहे है। इसमें करीब 20 से 25 मरीज अनिद्रा के शिकार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। लोगों की नींद पूरी न होने पर दिमाग में तनाव बना रहता है। इससे अनिद्रा की समस्या अन्य बीमारियों को भी जन्म देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तचाप, मधुमेह के मामले भी बढ़ रहे हैं। सोने से पूर्व मोबाइल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि प्रतिदिन ही अनिद्रा की समस्या लेकर मरीज आते हैं। अनिद्रा से युवा व अन्य आयुवर्ग के लोग अवसाद का शिकार भी हो रहे हैं। यह स्थिति गंभीर है। मोबाइल के प्रयोग को सीमित करना आवश्यक है।
-------------
अनिद्रा से दिक्कत

- रक्तचाप और मधुमेह की समस्या।
- हर समय थकान और आलस महसूस करना।
- आंखों पर थकान का बोझ।
- जरूरी चीजों को भूलने की समस्या।
-----

ऐसे करें बचाव

- बिस्तर में जाने से पहले मोबाइल का उपयोग बंद करें।
- कुछ समय के लिए मेडिटेशन करें और सो जाएं।
- सोने से पहल कैफीन और शराब का प्रयोग न करें।
- अपने कमरे को शांत व अच्छा वातावरण दें।
- समय से सोने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed