{"_id":"5c4a0beebdec227d9070b72d","slug":"young-mps-face-problems-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सांसदों ने देश की समस्याओं पर पक्ष रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सांसदों ने देश की समस्याओं पर पक्ष रखा
Fri, 25 Jan 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवा सांसदों ने देश की समस्याओं पर पक्ष रखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और एचआरपीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एचआरपीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती हॉल में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न कॉलेजों से चुनकर आए युवाओं ने आतंकवाद, महिलाओं की दशा, किसानों की समस्या, आरक्षण, एक देश एक चुनाव, भ्रष्टाचार, जातिवाद, आर्थिक अपराध, पर्यावरण आदि समस्याओं तथा डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छता अभियान आदि विषयों पर विचार रखे। स्पीकर की भूमिका सोनिया पारिख ने निभाई। कार्यक्रम में बस्ती और संतकबीरनगर जिले के 50-50 युवा सांसदों ने प्रतिभाग किया।
संतकबीरनगर नगर की युवा महिला सांसद रुचि त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि पुरुष शव को कंधा देकर घर से बाहर ले जाने का काम करते हैं जबकि महिलाएं पुरुषों को जीवन प्रदान करती हैं। आज महिला रिक्शा से लेकर वायुयान चला रही हैं। हम कल्पना चावला भी हैं और झांसी की रानी भी। युवा सांसद राजेश यादव ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिले की एकमात्र चीनी मिल आज अस्तित्व विहीन हो चुकी है।
धान क्रय केंद्रों पर भी किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। दुर्गेश कुमार ने आतंकवाद पर विचार रखा। मनीष दुबे ने खेलो इंडिया और प्रतिभा सिंह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की चर्चा की। इस दौरान पवन पांडेय समेत अन्य युवा सांसदों ने विचार व्यक्त किए। बस्ती का प्रतिनिधित्व करते हुए रिंकी शर्मा ने कहा कि इतनी तरक्की के बाद भी बेटियों पर अनेक प्रतिबंध है। यहां मत जाओ, वहां मत जाओ, घर की इज्जत खराब मत करना, जबकि लड़कों पर कोई प्रतिबंध नहीं होता। इस मानसिकता को बदलना होगा। निधि उपाध्याय ने आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, सुकन्या समृद्धि योजना पर प्रकाश डाला। सादिया खातून ने कहा कि मां-बाप बेटी को भी बेटा कहकर पुकार सकते हैं, उस पर विश्वास तो करें। वंदना ने जातिवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य धर्म और जाति से नहीं, बल्कि कर्म से महान बनता है। अतिया खातून ने भ्रष्टाचार पर रोक के लिए कठोर कानून बनाने की वकालत की। गरिमा त्रिपाठी ने स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री झाड़ू उठा सकते हैं तो हम क्यों नहीं। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, आरके सिंह, डॉ. सूर्यनाथ पांडेय, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. रामसोच, डॉ. गणेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।