{"_id":"673cd16936bb25a7380242d0","slug":"young-man-returns-home-after-exorcising-calls-him-in-the-street-and-attacks-him-with-a-knife-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-124109-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झाड़-फूंक कराकर घर लौटा युवक, गली में बुलाकर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झाड़-फूंक कराकर घर लौटा युवक, गली में बुलाकर चाकू से हमला
Tue, 19 Nov 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बिसयाहन्नू गांव में झाड़-फूंक कराकर घर वापस आए युवक को गांव का ही आरोपी युवक चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। युवक के पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी युवक मनोरोगी बताया जा रहा है। हमले में घायल युवक के सिर, चेहरे और पीठ पर गहरी चोटें आई।
जानकारी के अनुसार बिसयाहन्नू घटरम्हा गांव निवासी अवधेश पांडेय ने पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को सुबह नौ बजे उनका बेटा आकाश घर के बच्चे को झाड़-फूंक कराने लेकर गया हुआ था। वहां से वापस आने के बाद विपक्षी ओमप्रकाश यादव घर के बगल गली में बुलाकर अनायास चाकू से हमला कर दिया।
जिसमें बेटे आकाश को गंभीर चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस से मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।