{"_id":"6782d56a5ef1f390ec077d83","slug":"young-man-jumped-into-the-pond-search-continues-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-126947-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाब में कूदा युवक, जारी है तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाब में कूदा युवक, जारी है तलाश
Sun, 12 Jan 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र के ब्रह्मचारी मोहल्ले में स्थित तालाब में कूदा एक युवक पानी में डूब गया। पुलिस ने युवक की तलाश करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लिया गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। उसके खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जाता है कि ब्रह्मचारी मुहल्ला निवासी मुबारक (25) पुत्र हारून रविवार की शाम 3 बजे ब्रह्मचारी मोहल्ले में स्थित तालाब में तैरने के लिए कूद गया। काफी देर बाद वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने तालाब में उसकी खोजबीन शुरु की। यही नहीं पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटनास्थल पर उस दौरान भारी भीड़ जुट गई। पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास से उसके खोजबीन का प्रयास किया गया, लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पहले उसने अपना कपड़ा और जूता उतारा फिर तालाब में कूद गया।
कोट
युवक की खोजबीन की जा रही है। तालाब में स्थानीय लोगों के साथ ही गोताखोरों को भी लगाया गया है। अभी तक बरामदगी नहीं हो सकी है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-रामकृपाल सिंह, थानाध्यक्ष, मेंहदावल

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।